HELTH DESK : Benefits of jeera तड़के के रूप में इस्तेमाल होने वाला जीरा सिर्फ एक मसाला ही नहीं बल्कि सेहत का खजाना भी है। सही मात्रा में जीरे का सेवन करना शरीर के लिए बहुत लाभदायक साबित हो सकता है। यह हमें कई बीमारियों और रोगों से बचाता है। जीरे का इस्तेमाल करने के कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से पहले इसके बारे में सब कुछ जान ले।
जीरा खाने के फायदे और नुकसान: घर में कोई भी सब्जी बनाई जाती है तो जीरे का छौंक जरूर लगाया जाता है। सिर्फ जीरे का तड़का लगा देने से ही खाने का स्वाद बदल जाता है। स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ जीरा के प्रयोग से हमें कई फायदे मिलते हैं। कई बीमारियों को दूर करने के लिए भी जीरे का उपयोग किया जा सकता है।

यह एक मसाला है जो छोटे भूरे रंग का बीज होता है। आयुर्वेद में जीरा को एक महत्वपूर्ण औषधि बताया गया है। जीरा एक बेहद उपयोगी मसाला है। इसमें पोटैशियम, मैग्निशियम, कैल्शियम और आयरन जैसे खनिज तत्व पाए जाते हैं। वहीं जीरे में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फैट , विटामिन और फाइबर भी मौजूद होते हैं ।यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।
डॉ निधि धवन, एच ओ डी डायटिक्स ,सरोज सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ,दिल्ली के मुताबिक,आयुर्वेद में तीन तरह के जीरे के बारे में बताया गया है, जिसमें काला जीरा, सफेद जीरा और अरण्य जीरा (ये जंगली जीरा होता है) शामिल होते हैं। भारतीय घरों में अधिकतर मसाले के रूप में सफेद जीरे का ही इस्तेमाल होता है। आईए जानते हैं जीरे के फायदे के बारे में सब कुछ।
जीरा इम्यूनिटी मजबूत करे Benefits of jeera

जीरे में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के प्रतिरोधी क्षमता को मजबूत बनाते हैं। यह हमारे शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान और कई प्रकार के संक्रमणों से बचाने में मदद करता है ।
जीरा वजन कम करने में मददगार Benefits of jeera

जीरे का इस्तेमाल करने से हमारा मेटाबॉलिज्म होता है, जिससे शरीर में अतिरिक्त वसा तेजी से खत्म होती है। इसका सेवन करने से आसानी से वजन कम किया जा सकता है। जीरे का इस्तेमाल करने से हमारा शरीर डिटॉक्सिफाई भी होता है।
जीरा अपच को ठीक करें Benefits of jeera
जीरे का इस्तेमाल पेट से संबंधित बीमारियों को दूर करता है। धनिया और जीरे के पेस्ट को अगर घी में पकाया जाए और भोजन करने से आधा घंटा पहले खाया जाए तो यह वात पित्त दोष और अपच में लाभकारी साबित होता है।
जीरा बुखार कम करे Benefits of jeera
जीरे में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। अगर किसी को कब्ज के साथ बुखार आता है तो जीरे का इस्तेमाल कर इसे आयुर्वेदिक उपाय से ठीक किया जा सकता है। गाय के दूध में जीरे को भिगोकर इसे सूखने दें। सूखने के बाद इसका चूर्ण बना लें और उसमें मिश्री मिला दें। इसका सेवन करने से गंभीर बुखार में भी आराम मिलता है और शरीर में होने वाली कमजोरी दूर होती है।
जीरा भूख बढ़ाने में मदद करे Benefits of jeera
कई बार किसी शारीरिक कमजोरी के कारण भूख की कमी होने लगती है। बुखार में भी भूख न लगने की समस्या हो जाती है। यदि 3 ग्राम जीरे में थोड़ा नींबू का रस मिलाकर नमक के साथ इसका सेवन करें तो इसे खाने से भूख बढ़ती है। यदि किसी को बुखार हो जाए तो जरा से जीरे के काढ़ा से गरारे करने पर भूख में कमी नहीं होती है।
जीरा ब्लड शुगर कंट्रोल करें Benefits of jeera
जीरा का सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित किया जा सकता है। यह शरीर में इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाता है। डायबिटीज के रोगियों को जीरे का फायदा करने से फायदा हो सकता है।
जीरा हृदय स्वास्थ्य सुधारे Benefits of jeera
कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में जीरे का सेवन मददगार साबित हो सकता है। यह हमें दिल की बीमारियों से बचाता है। शरीर में ब्लड प्रेशर को संतुलित और रक्त संचार को सुधारता है।
जीरा दांत दर्द में उपयोगी Benefits of jeera
यदि कोई दांत के रोग से परेशान हो या दांत में बहुत ज्यादा दर्द की समस्या हो तो जीरे का सेवन लाभकारी हो सकता है। दांत के दर्द को ठीक करने के लिए काले जीरे का काढ़ा बनाकर कुल्ला करने से दर्द से राहत मिलता है।
जीरा ल्यूकोरिया में फायदेमंद Benefits of jeera
कई महिलाओं को ल्यूकोरिया की समस्या होती है। ल्यूकोरिया की समस्या को दूर करने के लिए जीरे का सेवन करना चाहिए। 5 ग्राम जीरा के चूर्ण को 10 ग्राम मिश्री चूर्ण में मिलाकर चावल के पानी के साथ सेवन करने से ल्यूकोरिया से राहत मिलती है।
जीरा आंखों की रोशनी बढ़ाए Benefits of jeera
आंख की रोशनी बढ़ाने और आंखों के रोग से छुटकारा पाने के लिए असरदार होता है। आधा लीटर गर्म पानी में 7 ग्राम काला जीरा डालकर काढ़ा बनाएं। इससे आंखों को धोने से आंखों की रोशनी तेज होती है और आंखों से पानी बहने की समस्या दूर होती है।
जीरा आग से जलने पर प्रयोग Benefits of jeera
यदि शरीर का कोई अंग आग से जल गया हो तो मदन फल और जीरे के पेस्ट घी में पकाएं और जले हुए स्थान पर लगाएं। इस पेस्ट को लगाने से जले हुए अंग पर जल्द ही फायदा देखने को मिलेगा।
जीरा बवासीर में फायदेमंद Benefits of jeera
5 ग्राम सफेद जीरे को पानी मे तब तक उबालना है। जब तक पानी का एक चौथाई हिस्सा न बच जाए। इस पानी में सुबह शाम मिश्री मिलाकर पीने से बवासीर के कारण होने वाले दर्द और सूजन में आराम मिलता है।
जीरा बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद Benefits of jeera
जीरा का इस्तेमाल करके बालों से संबंधित स।मस्याओं को दूर किया जा सकता है। दाग धब्बे और मुंहासे को दूर करने के लिए जीरे में मौजूद विटामिन ई मददगार होता है। यह हमारे बालों को जड़ से मजबूत करता है और हेयर फॉल की समस्या कम करता है।
जीरा एनीमिया दूर करे
जीरे में भरपूर मात्रा में आयरन मौजूद होता है। शरीर में आयरन की आवश्यकता खून में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के लिए होती है। मासिक धर्म होने के कारण महिलाओं को आयरन की कमी हो जाती है। इसलिए महिलाओं को जीरे का उपयोग करना चाहिए।
जीरे का उपयोग कैसे करें
जीरे को चूर्ण के रूप में खाया जा सकता है। आधा से एक चम्मच जीरे का चूर्ण खाना चाहिए। भोजन के बाद इसे गुनगुने पानी के साथ निगल सकते हैं। जीरे के तेल का सेवन किया जा सकता है। एक गिलास गुनगुने पानी में जीरे के तेल की एक दो बूंद डालें। भोजन के बाद इस दिन में दो बार पिएं। जीरे का इस्तेमाल काढ़ा बनाकर भी किया जा सकता है। चार से आठ चम्मच काढ़े को भोजन के बाद गर्म पानी के साथ पिएं। गुनगुने पानी में 1 से 2 चम्मच जीरा डालकर रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह खाली पेट इसे पीने से वजन घटाने में मदद होती है।
चेतावनी : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ब्लैकआउट न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता,ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।