दुर्ग : भिलाई नगर निगम में MIC की बैठक के बीच कांग्रेस पार्षद सुभद्रा सिंह के बेटे रॉबिन सिंह और उसके दोस्त भास्कर दुबे ने निगम के जोन 5 कार्यालय में जमकर हंगामा किया। उसने कार्यालय में रखे सरकारी दस्तावेजों को फाड़ दिया। इंजीनियर ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो गाली गलौज की। इंजीनियर को जान से मारने की धमकी दी। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। जोन कार्यालय में पदस्थ सहायक अभियंता दीपक देवांगन ने मामले की जानकारी नगर निगम कमिश्रनर और अधिकारियों दी। आयुक्त देवेश ध्रुव ने इस घटना पर काफी नाराजगी जाहिर की।
घटना को लेकर निगम का स्टाफ काफी गुस्से में था। घटना की शिकायत लेकर भिलाई नगर थाने पहुंचे। इस दौरान सहायक अभियंता को कुछ लोगों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वह इतने गुस्से में रहा कि उसने कहा कि पार्षद पुत्र और उसके दोस्त के खिलाफ जब तक FIR दर्ज नहीं की जाती वह थाने से नहीं जाएंगे।
भिलाई नगर थाने के स्टाफ ने उन्हें लाइट ना होने की बात कह कर थोड़ी देर बाद आने को कहा। इस पर इंजीनियर ने कहा कि वह लोग लाइट आने का वहीं इतजार करेंगे। इसके बाद देर रात 10 बजे के करीब लाइट आने के बाद FIR दर्ज की गई।